February 3, 2026

प्रदेश के जिलों में रिकार्ड धान खरीदी

0
rikard utpadan

रायपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2019-20 में प्रदेश के जिलों में रिकार्ड धान खरीदी हुई है। राज्य के जांजगीर-चांपा, नारायणपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में गत वर्ष से ज्यादा धान खरीदी की गई है।
जांजगीर-चांपा जिले में खरीफ वर्ष 2018-19 में 75 लाख 73 हजार 526 मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी। जबकि 2019-20 में 78 लाख 66 हजार 792 मैट्रिक टन धान खरीदा गया। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष 2 लाख 93 हजार 266 मीट्रिक टन ज्यादा धान की खरीदी की गई।
नारायणपुर जिले में वर्ष 2019-20 में 3 हजार 684 किसानों से 8 धान उपार्जन केन्द्रों में एक लाख 48 हजार 740 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। गत वर्ष 2018-19 में 97 हजार 142 क्विंटल धान की खरीदी की गई । गतवर्ष की तुलना में इस वर्ष 52 हजार 858 क्विंटल धान की अधिक खरीदी जिले में की गई है।
बलौदाबाजार जिले में इस साल 6 लाख 50 हजार मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। गत वर्ष के 6 लाख 36 हजार मैट्रिक टन की तुलना में इस साल 14 हजार मैट्रिक टन ज्यादा धान की खरीदी की गई है। पिछले साल जहां 1 लाख 29 हजार किसानों ने धान बेचा था, वहीं इस साल जिले में 1 लाख 50 हजार किसानों ने धान विक्रय किया है। इस प्रकार इस साल पिछले साल की तुलना में लगभग 21 हजार ज्यादा किसानों ने राज्य सरकार की धान खरीदी योजना का लाभ उठाया है। किसानों को धान खरीदी का 1180 करोड़ रूपए भुगतान किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed