December 6, 2025

रणवीर सिंह ने कॉपी किया शाहरुख खान का पोज़, अर्जुन कपूर ने ट्रोल कर कहा- सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा

0
ranveer_singh_arjun_kapoor_1582252823.jpg

 नई दिल्ली 
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। इसमें वह खुले आसमान के नीचे और सूरज की किरणों में शाहरुख खान का पोज़ करते नजर आ रहे हैं। रणवीर की यह फोटो देखकर उनके को-स्टार अर्जुन कपूर को शाहरुख खान की ही फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ का एक सीन याद आ जाता है। या यूं कहिए कि उन्हें रोमांटिक गाना ‘सूरज हुआ मद्धम’ का शाहरुख खान द्वारा किया गया पोज़ याद आ जाता है। 

अर्जुन कपूर पहले ऐसे बॉलीवुड एक्टर साबित होते हैं जो रणवीर सिंह की इस फोटो पर कमेंट करते हैं। वह लिखते हैं कि सूरज हुआ मद्धम, बाबा जलने लगा। आसमान ये हाय रानो की स्माइल से पिघलने लगा। वहीं, एक्ट्रेस ऋचा चढ्डा रणवीर को ‘बीबा मुंडा’ कहती हैं। और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा उनकी फोटो पर हार्ट इमोजी बनाते हैं। 

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अकसर इंडस्ट्री के साथियों की पोस्ट पर कमेंट करते रहते हैं। इनके कैटरीना कैफ के पोस्ट पर किए गए कमेंट काफी चर्चा में रहते हैं। रणवीर सिंह के साथ अर्जुन एक स्पेशल बॉन्ड शेयर करते हैं। दोनों ने एक साथ यश राज द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुंडे’ में काम किया था तभी से दोनों की दोस्ती पक्की है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा भी नजर आई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *