February 3, 2026

आजम खां, अब्दुल्ला और तजीन की अग्रिम जमानत आज होगा फैसला

0
azam_khan_wife_tazeen_fatma_1569773746.jpg

रामपुर
वकीलों की हड़ताल के चलते दो जन्म प्रमाण पत्र और पेन कार्ड कार्ड और शत्रु संपत्ति मामले में फंसे सपा सांसद आजम खां, विधायक रहे बेटे अब्दुल्ला आजम खां और पत्नी तजीन फातमा की अग्रिम जमानत याचिका पर आज भी सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।

फजी दस्तावेजों का यह मामला सिविल लाइंस कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी के नेता आकाश सक्सेना ने सपा सांसद आजम खां के स्वार-टांडा के विधायक रहे अब्दुल्ला आजम खां के खिलाफ दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश करते हुए चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस मामले में सपा सांसद आजम खां, अब्दुल्ला आजम और तजीन फातमा की ओर से अग्रिम जमानत याचिका दायर की है।

इसके अलावा पैन कार्ड और शत्रु संपत्ति के मामले में भी सपा सांसद आजम खां और विधायक अब्दुल्ला आजम ने अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इन मामलों में अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते सुनवाई नहीं हो सकी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed