December 14, 2025

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने जनपद पंचायत आरंग के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

0
badhai23

रायपुर, 13 फरवरी 2020नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया ने आज आरंग कार्यालय में रायपुर जिले के विकासखण्ड आरंग जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं हैं। जनपद पंचायत आरंग से श्री खिलेश्वर देवांगन निर्विरोध अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए गए है। वहीं श्रीमती हेमलता साहू उपाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित हुई हैं। पीठासीन अधिकारी श्री विनायक शर्मा की उपस्थिति में आज जनपद पंचायत आरंग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन संपन्न हो गया है। उल्लेखनीय है कि जनपद पंचायत में कुल 25 जनपद क्षेत्र हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि जनपद सदस्य और विकासखण्ड के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed