February 3, 2026

छत्तीसगढ़ फेन्सिंग की सीनियर महिला एवं पुरुष टीम घोषित

0
18-12.jpg

रायपुर
दल्ली के त्यागराज स्टेडियम में 11 फरवरी से 14 फरवरी तक आयोजित 30 वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला एवं पुरुष फेंसिंग (तलवारबाजी) चैंपियनशिप के लिए विगत दिवस छत्तीसगढ़ टीम में 12 महिला एवं 12 पुरूष  खिलाडिय़ों की घोषणा की गई। महिला टीम फॉयल इवेंट में दिवांशु नेताम, पायल रावत, भारती साहू, दीपांशी नेताम। सेबर इवेंट में वैदिक कौसिक, वैदिक खुशी रावना, मोना पटेल, सौम्या। एपी में प्रीति जायसवाल, प्रेरणा सिंह, ज्योतिका दत्ता, मोनिका साहू शामिल किया गया।

पुुरुष टीम फॉयल इवेंट में निगथोम्बा सिंग, अनूप चौधरी, ईशांक यादव, किशोर यादव, सेबर इवेंट में प्रवीण कुमार, ताकेश सिंह, राम बीजू, रेशु साहू। एपी इवेंट में योगेश सिंहा, अजय, शिवा मंगेश, आर एस सर्जिन को शामिल किया गया।  टीम में कोच अनुराग चौधरी ,वी.जानसन सोलोमन तथा टीम मैनेजर इंदु निषाद शामिल हैं।

टीम की घोषणा के समय छत्तीसगढ़ प्रदेश फेन्सिंग के अध्यक्ष अनवर ढेबर ने खिलाडिय़ों को किट वितरण किया एवं प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राज्य के लिए पदक जीतने हेतु शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed