December 14, 2025

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 10 दिवसीय प्रवास अमेरिका प्रवास

0
cmo22

हावर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ’इंडिया कांफ्रेंस’ में विशेष चर्चा में शामिल होंगे

नोबेल पुरस्कार अर्थशास्त्री श्री अभिजीत बनर्जी से करेंगे मुलाकात

संयुक्त राष्ट्र संघ जनरल असेम्बली के मुख्यालय जाएंगे

रायपुर,  मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 फरवरी से 21 फरवरी तक अमेरिका प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सेनफ्रांसिस्को, बोस्टन और न्यूयार्क में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल 15 और 16 फरवरी को हावर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित ’’इंडिया कांफ्रेंस’’ में हिस्सा लेंगे। जहां वे 15 फरवरी को ’प्रजातांत्रिक भारत में जाति और राजनीति’ विषय पर अपने विचार रखेंगे। इस चर्चा का संचालन श्री सूरज येंगड़े द्वारा किया जाएगा।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 11 फरवरी को दिल्ली से सेनफ्रांसिस्को जाएंगे। जहां वे भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा ’बे एरिया’ के निवेशकों के साथ रात्रि भोज में शामिल होंगे। अगले दिन 12 फरवरी को वे सेनफ्रांसिस्को में रेड वुड सोर्स के आटोग्रिड में एक चर्चा में हिस्सा लेंगे तथा इसके बाद स्थल निरीक्षण एवं एक अन्य चर्चा के लिए सनीवेल स्थित इक्वीनॉक्स जाएंगे और टाई सिलिकॉन वैली में निवेशकों के साथ चर्चा करेंगे।

मुख्यमंत्री 13 फरवरी को मीडिया के साथ चर्चा करेंगे और विमान द्वारा सेनफ्रांसिस्कों से बोस्टन के लिए रात्रि 8.45 बजे रवाना होंगे। वे 14 फरवरी को सुबह 5.18 बोस्टन पहुंचेंगे और दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक इंस्टीट्यूट फॉर कॉम्पीटिटीवनेस के साथ बैठक में शामिल होंगे। अगले दिन 15 फरवरी को दोपहर 12.45 बजे कैम्ब्रिज स्थित हावर्ड यूनिवर्सिटी में पहुंचेंगे और वहां दोपहर 1.05 बजे से 1.50 तक इंडिया कांफ्रेंस में प्रजातांत्रिक भारत में जाति और राजनीति विषय पर अपने विचार रखेंगे। इसके पश्चात वे शाम 6.30 बजे हावर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा उनके स्वागत में होटल चार्ल्स में आयोजित भोज में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 16 फरवरी को नोबेल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री श्री अभिजीत बनर्जी से सुबह 9 बजे एम.आई.टी. में मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे दोपहर 1.40 बजे ट्रेन द्वारा न्यूयार्क के लिए रवाना होंगे। अगले दिन 17 फरवरी को सुबह 10 बजे वे संयुक्त राष्ट्र संघ के जनरल एसेम्बली जाएंगे और दोपहर 12.15 बजे से दोहपर 2.30 बजे तक वहां राजदूत तथा अन्य राजनायिकों से मुलाकात कर संयुक्त राष्ट्र संघ की कार्यप्रणाली पर भारत के स्थायी मिशन में चर्चा करेंगे। श्री बघेल शाम 5.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक एन.ए.सी.एच.ए. कम्यूनिटी के साथ चर्चा में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री 18 फरवरी को न्यूयार्क स्थित वाणिज्य दूतावास में दोपहर 12.30 बजे बिजनेस और इनवेस्टमेंट राउंड टेबल में शामिल होंगे। अगले दिन 19 फरवरी को रात्रि 11 बजे वे न्यूयार्क से रवाना होकर 20 फरवरी को दुबई होते हुए 21 फरवरी को सुबह 2.40 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed