February 3, 2026

महिला टी आई को धमकी देने वालो पर हुआ अपराध पंजीबद्ध,

0
1581243528787

रायपुर। राजधानी की महिला टीआई को धमकी देने के मामले में रायपुर पुलिस ने अपराध कायम किया है। आरटीआई एक्टिविस्ट और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विवि में कबीर शोध पीठ के अध्यक्ष कुणाल शुक्ला और भाजपा नेता गौरीशंकर श्रीवास के खिलाफ डीडी नगर थाना प्रभारी मंजूलता राठौर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि थाने में टीआई मंजूलता राठौर को दोनों ने गिरफ्तार वारंटी को छोड़ने धमकी दी। मामले में शिकायत दर्ज हो चुकी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। धारा 189, 353, 506 के तहत अपराध कायम किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed