February 3, 2026

पहले खिताब के लिए जोकोविक से भिड़ेंगे डोमिनिक थीम

0
djokovic_with_dominick_thiem_1580485229.jpg

नई दिल्ली
ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई है। थीम ने शुक्रवार को साल के पहले ग्रैंड स्लैम के पुरुष एकल वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया। थीम ने तीन घंटे 42 मिनट तक चले मैच में ज्वेरेव को 3-6, 6-4, 7-6 (7-3), 7-6 (7-4) से हराया।

फाइनल में उनका सामना वर्ल्ड नंबर-2 और सात बार ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगा। जोकोविक ने पहले सेमीफाइनल में 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया है।

पिछले साल थीम इस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में ही बाहर हो गए थे। वह इस बार पहली दफा सेमीफाइनल में पहुंचे थे। यह थीम का कुल तीसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल होगा। वह दो बार-2019 और 2018 में फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंचे थे लेकिन राफेल नडाल से हार गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed