February 3, 2026

13 दिनों में 1.60 रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल

0
petrol_n.jpg

नई दिल्ली
पिछले दो हफ्ते से पेट्रोल और डीजल की कीमत में गिरावट का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को महानगरों में पेट्रोल 22 पैसा और डीजल 25 पैसा प्रति लीटर सस्ता हुआ है। 12 जनवरी के बाद से कीमत में तेजी नहीं आई है। पिछले 13 दिनों में पेट्रोल 1.60 रुपये और डीजल 1.56 रुपये सस्ता हुआ है। लंबे समय बाद दिल्ली में पेट्रोल 75 रुपये के नीचे आया है।

दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसा घटकर 74.43 रुपये और डीजल 25 पैसा घटकर 67.61 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 22 पैसा घटकर 80.03 रुपये और डीजल 27 पैसा घटकर 70.88 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल 22 पैसे घटकर 77.04 रुपये और डीजल 25 पैसे घटकर 69.97 रुपये, चेन्नै में पेट्रोल 23 पैसे घटकर 77.31 रुपये और डीजल 27 पैसे घटकर 71.43 रुपये, गुरुग्राम में पेट्रोल 17 पैसे घटकर 74.00 रुपये और डीजल 21 पैसे घटकर 66.65 रुपये, नोएडा में पेट्रोल 17 पैसे घटकर 75.80 रुपये और डीजल 25 पैसे घटकर 67.88 रुपये प्रति लीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed