February 3, 2026

राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिता आज

0
34-10.jpg

रायपुर
बालिकाओं को घरेलू हिंसा, बाल विवाह एवं दहेज जैसी चीजों के बारे में सचेत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष की तरह 24 जनवरी को तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की पहली बार प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन किया जाएगा।  महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन रायपुर जिले के बालिका शालाओं तथा बाल संरक्षण योजना के अंतर्गत संचालित बालिका गृहों में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन कर किया जाएगा।

इन प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को 25 जनवरी को शहीद स्मारक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अनिला भेडि?ा के मुख्य अतिथि एवं रायपुर नगर निगम के महापौर श्री एजाज ढेबर की अध्यक्षता में पुरस्कार का वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रायपुर की सांसद श्रीमती छाया वर्मा एवं स्थानीय पार्षद तथा स्वर्गीय हेमचंद यादव, दुर्ग विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. अरूणा पल्टा भी उपस्थित रहेगीं। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी बालिकाओं की एनिमिया जांच तथा पोषण अभियान के अंतर्गत आवश्यक जानकारी प्रदाय करने के लिए स्टॉल एवं व्यंजन प्रतियोगिता तथा प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाएगा।

महिला बाल विकास विभाग की सहयोगी अशासकीय संस्था वर्ल्ड विजन के द्वारा अतिथियों के माध्यम से शहर के 50 आंगनबाड़ी केन्द्रों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण किया जायेगा। इस कार्यक्रम में बालिकाओं के उत्साहवर्धन हेतु रागी बैंड की बालिका कलाकारों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। एफ.एम. रेडियो, दैनिक भास्कर गु्रप के द्वारा कार्यक्रम के संचालन की जीवंत किया जायेगा। उद्यानिकी विभाग के द्वारा सभी प्रतिभागी बालिकाओं को नि:शुल्क मुनगा पौधों का वितरण भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग एवं अशासकीय संस्थाओं के साथ-साथ लगभग 1000 किशोरी बालिकाओं की उपस्थित रहेंगीं, जिन्हें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ भी दिलाया जाएगा। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के द्वारा खम्हारडीह स्थित बालिका गृह में 24 जनवरी को बालिकाओं के विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कर पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed