February 3, 2026

नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पुलिस महानिदेशक ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की

0
46_jpeg-1.jpg

रायपुर
मुख्यमंत्री के निर्देश पर पुलिस महानिदेशक श्री डी.एम. अवस्थी ने आज कांकेर जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोयलीबेड़ा में नक्सल अभियान और कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उनके साथ बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुन्दरराज पी., सीमा सुरक्षा बल के पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक तथा जिला पुलिस अधीक्षक भी उपस्थित थे। श्री अवस्थी ने नक्सल अभियान के तहत आधिकारियों को निर्देशित किया, कि पुलिस को प्राप्त सूचनाओं की सत्यता की जांच करते हुए सर्चिंग अभियान चलाया जाना चाहिए और यह भी ध्यान रखें कि पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान से क्षेत्र के ग्रामीण जनों को किसी प्रकार की परेशानी और असुविधा नहीं होनी चाहिए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि केन्द्रीय अर्द्धशैनिक बलों के जवानों तथा राज्य पुलिस के जवानों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होनी चाहिए। श्री अवस्थी ने कहा कि राज्य के ग्रामीण अंचलों में पंचायत चुनाव प्रक्रिया चल रही है। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सुनिश्चित कराना पुलिस की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान करके सुरक्षा के सभी प्रबंध पहले से कर लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले दिनों सभी चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने भी सराहना की है। राज्य पुलिस त्रिस्तरीय पंचायतों के चुनाव भी शांति पूर्ण निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराएं ताकि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की सक्रियता की पहचान बन सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed