December 6, 2025

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की शादी की खबरों पर उदित नारायण ने दिया यह बयान

0
1579568927.jpg

 नई दिल्ली                                                                                                                   
इंडियन आइडल में कुछ दिनों पहले हमने देखा था कि शो के होस्ट आदित्य नारायण और शो की जज नेहा कक्कड़ के मम्मी-पापा आए थे। शो में उदित, नेहा के लिए शादी का रिश्ता लाए थे। अब शो के इस सीक्वेंस को देखने के बाद आदित्य और नेहा के रिलेशन की खबरें आने लगी। इतना ही नहीं, कुछ दिनों से तो दोनों की शादी की खबरें भी वायरल हो रही थी।

हालांकि, इन खबरों पर उदित नारायण ने अपना रिएक्शन दिया है। हाल ही में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उदित ने कहा, 'नेहा बहुत ही प्यारी लड़की है और वह गाती भी अच्छा हैं। मुझे नेहा बहुत पसंद है और सिर्फ हमें ही नहीं वह सभी को काफी पसंद है। नेहा ने इंडस्ट्री में अपनी मेहनत से एक खास पहचान बनाई है। मैं उनके गाने भी सुनता रहता हूं।'

नेहा और आदित्य को लेकर उन्होंने कहा, 'दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं, लेकिन आगे का मुझे नहीं पता। टीवी पर दोनों को लेकर खबरें तो आ रही है, लेकिन मुझे नहीं पता कि दोनों शादी कर रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो मुझे तो खुशी होगी कि वह हमारी की फैमिली का हिस्सा होंगी।'
 
बता दें कि पिछले साल ही नेहा और हिमांश कोहली का ब्रेकअप हुआ था। नेहा इस ब्रेकअप से काफी टूट गई थीं। वह डिप्रेशन में भी चली गई थीं। हालांकि नेहा ने फिर खुद को संभाला और अपनी प्रोफेशनल लाइफ में बिजी हो गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *