February 3, 2026

सेंसेक्स-निफ्टी ने भरी उड़ान, सोने का गिरा भाव, चांदी भी कमजोर, डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत

0
sensex_happy_1532349981.jpg

 नई दिल्ली 
घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को गिरावट के साथ हुई तो शाम होते-होते सेंसेक्स और निफ्टी नए रिकॉर्ड के साथ बंद हुए। सोने के दाम में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण शुरुआती कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला।

सोने की उड़ी रंगत, चांदी की चमक फीकी

स्थानीय बाजार में सोने-चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट रही। सोना स्टैंडर्ड 250 रुपये लुढ़ककर 40,820 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया जो 2 जनवरी के बाद का इसका निचला स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट के साथ 40,650 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। आठ ग्राम वाली गिन्नी 30,800 रुपये के भाव पर स्थिर रही । चांदी भी 500 रुपये टूटकर तीन सप्ताह के निचले स्तर 47,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।  बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट के रुख के साथ खुला लेकिन बंद होते-होते यह इतिहास रच गया। बीएसई सेंसेक्स 92.94 अंक बढ़कर 41,952.63 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 32.75 अंक चढ़कर 12,362.30 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे मजबूत

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 70.78 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। आखिरी में यह 70.85 रुपए प्रति डॉलर पर बंंद हुआ। इससे पहले सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे की मजबूती के साथ 70.86 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। अमेरिका और चीन के बीच तनाव कम होने से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई है जिससे रुपये में तेजी आई। सोमवार को रुपया 70.86 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कारोबारियों ने कहा कि सकारात्मक वैश्विक संकेतों से रुपये की धारणा मजबूत हुई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed