February 3, 2026

लक्ष्य, शुभंकर इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वालीफायर्स में हारे

0
lakshy-sen.jpg

जकार्ता
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और शुभंकर डे मंगलवार को शुरू हुए इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन के क्वालीफाइंग मुकाबले में हार कर टूर्नामेंट से बाहर हो गये। विश्व जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीतने वाले 18 साल के लक्ष्य को थाईलैंड के सानोंगसाक साइनसोमबूंसूक को 32 मिनट तक चले मुकाबले में 21-13, 21-12 से हराया। पिछले महीने इटली इंटरनेशनल में उपविजेता रहे डे को भी थाईलैंड के ही खिलाड़ी ने हराया। सुप्पान्यू अविहिंगसानोन ने उन्हें 38 मिनट तक चले मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी को 21-16, 21-12 से हराया। महिलाओं के वर्ग में पीवी सिंधू और साइना नेहवाल के अलावा पुरूषों के वर्ग में किदांबी श्रीकांत, बी साई प्रणीत, एच एस प्रणय, पी कश्यप और समीर वर्मा बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट के मुख्य दौर में अपने अभियान का आगाज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed