इटावा में घर में घुसकर किशोरी से रेप, हालत गंभीर

0

 इटावा 
उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी से रेप कर दिया। घटना जिले के जसवंत नगर के बलरई थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम बच्ची अपने छोटे भाई-बहन के साथ घर पर थी। बच्ची की मां व अन्य परिवारजन रिश्तेदारी में तेहरवीं संस्कार में गए हुए थे। जब वे वापस लौटे तो उन्हें इस बार की जानकारी मिली। परिवार वालों ने घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची की स्थिति को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

किशोरी की मां व चाचा का कहना है कि जब वह लोग वापस लौटे तो उनकी पुत्री घर में संदिग्ध अवस्था में पड़ी हुई थी। थानाध्यक्ष बलरई ने किशोरी को डॉक्टरी की लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर यशोदा ने बताया कि किशोरी को भर्ती किया गया है। पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *