February 3, 2026

माघ स्नान : अयोध्या व प्रयाग के बीच चलेंगी 18 जोड़ी ट्रेन

0
magh_mela_2020_special_trains_to_run_till_21_february_1578703992.jpg

 अयोध्या 
प्रयागराज में माघ स्नान के लिए अयोध्या व प्रयाग में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए उत्तर रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की है। 10 जनवरी से 21 फरवरी के बीच अयोध्या- फैजाबाद और प्रयागराज के बीच  रेलवे 18 जोड़ी यानि कुल 36 स्पेशल ट्रेनों का संचालन करेगा। शुक्रवार रात से विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। 

स्टेशन अधीक्षक अयोध्या एमएन मिश्रा ने बताया कि पौष पूर्णिमा, मकर सक्रांति,मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 36 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 

10 जनवरी को अयोध्या और फैजाबाद स्टेशन से क्रमश: रात में 7.50 तथा 10.16 बजे स्पेशल ट्रेन रवाना हुई। कुंभ स्नान के बाद यह ट्रेन प्रयाग से अयोध्या और फैजाबाद के लिए क्रमश: अपरान्ह 2:30 बजे व रात में 9:45 बजे रवाना होगी। मकर संक्राति पर 15 जनवरी को स्नान कराने के लिए 14 जनवरी को ही अयोध्या से शाम 7.50 और फैजाबाद से रात 10.15 बजे ट्रेन रवाना होगी। अगले दिन 15 जनवरी को यह ट्रेन प्रयाग से अयोध्या के लिए दोपहर 2.30 बजे और रात में 9.45 बजे फैजाबाद के लिए रवाना होगी।

 मौनी अमावस्या पर अयोध्या और फैजाबाद से 23 जनवरी को तीन ट्रेन चलेंगी। अयोध्या से अपराह्न 2.35 बजे और शाम 7.50 बजे, जबकि फैजाबाद से रात में 10.15 बजे प्रयाग स्नान कराने के लिए ट्रेन रवाना होगी। स्नान कराने के बाद 24 जनवरी को प्रयाग से अयोध्या के लिए छह ट्रेनें क्रमश: सुबह 9.40 बजे, दोपहर 12.00 और 2.30 शाम 7.05 बजे, रात में 9.45 बजे और रात में 11.40 बजे रवाना होगी। 

25 जनवरी को प्रयाग से फैजाबाद के लिए ट्रेन रात 7.50 बजे, रात 2.10 बजे और सुबह 5.20 बजे छूटेगी। बसंत पंचमी पर 29 जनवरी को अयोध्या/ फैजाबाद से एक-एक ट्रेन क्रमश 7.50 बजे और रात 10.15 बजे रवाना होगी। इसके बाद 30 जनवरी को फैजाबाद के लिए प्रयाग से सुबह पांच बजे और अयोध्या के लिए 11 बजे ट्रेन मिलेगी। माघी पूर्णिमा स्नान के लिए आठ फरवरी को अयोध्या से 7.50 बजे और फैजाबाद से रात 10.15 बजे प्रयाग के लिए ट्रेन छूटेगी। स्नान के बाद नौ फरवरी को प्रयाग से अयोध्या के लिए दिन में 2.30 बजे और रात में 9.45 बजे फैजाबाद के लिए ट्रेन मिलेगी। आखिरी स्नान महाशिवरात्रि को पड़ रहा है। इस स्नान के लिए 20 फरवरी को अयोध्या से शाम 7.50 बजे, फैजाबाद से रात 10.15 बजे प्रयाग के लिए ट्रेन रवाना होगी। स्नान कराने के बाद 21 फरवरी को प्रयाग से अयोध्या के लिए दोपहर 2.30 बजे और फैजाबाद के लिए रात में 12.45 बजे ट्रेन मिलेगी । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed