February 3, 2026

भारत दौरे से चोट के कारण विश्राम लाभदायक : हेजलवुड

0
hazalwood_jpeg.jpg

सिडनी
तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने चोट के कारण तीन सप्ताह के विश्राम को आस्ट्रेलिया के भारत दौरे से पहले मुश्किलों के बावजूद लाभदायक करार दिया। हेजलवुड की अपनी सटीक गेंदबाजी के कारण अक्सर ग्लेन मैकग्रा से तुलना की जाती है। उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर होना पड़ा था। उन्होंने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ ने कहा, ‘‘यह इस (भारत) दौरे को देखते हुए मुश्किलों के बावजूद लाभकारी रहा। मैं बीबीएल के दो मैचों में अपने प्रदर्शन से खुश हूं और मुझे खुशी है कि मुझे सीमित ओवरों के दो मैच खेलने का मौका मिला। ’’ आस्ट्रेलिया अपने आगामी दौरे में तीन वनडे मैच खेलेगा। इनमें से पहला मैच 14 जनवरी को मुंबई में, दूसरा मैच 17 जनवरी को राजकोट और तीसरा मैच 19 जनवरी को बेंगलुरू में खेला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed