February 3, 2026

सब इंजीनियर निलंबित,सोशल मीडिया में विवादित पोस्ट

0
19-5.jpg

बालोद
सोशल मीडिया में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ विवादित पोस्ट शेयर करने के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा डौंडी नगर पंचायत में पदस्थ सब इंजीनियर के आर बर्मन को निलंबित कर दिया गया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रानू साहू द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उप अभियंता कृपाराम बर्मन द्वारा अपने व्हॉट्सअप सोशियल मीडिया एकाउण्ट से राजनीतिक तथा अन्य प्रकार से राजनेताओं के विरूद्ध विपरीत टीप की है, जो कि छ.ग.सिविल सेवा आचरण नियम,1965 के नियम 3 एवं नियम 5 के विपरीत है। संबंधित कृपा राम बर्मन, उप अभियंता नगर पंचायत डौण्डी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलंबन अवधि में संबंधित का मुख्यालय कार्यालय मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद बालोद रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed