February 3, 2026

छत्तीसगढ़ में भी टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘छपाक’

0
8-23.jpg

रायपुर
 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म छपाक को टैक्स फ्री कर दिया है। दीपिका पादुकोण अभिनीत ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक कल 10 जनवरी को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसे छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री कर दिया गया है।

गौरतलब है कि विवादों के बीच दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया गया । प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भी टैक्स फ्री करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि जेएनयू कैंपस में प्रदर्शनकारियों के समर्थन में पहुंचने के बाद दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया के साथ भाजपा के भी निशाने पर आ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed