दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे सकती है समाजवादी पार्टी

0
sapa.jpg

 लखनऊ 
समाजवादी पार्टी दिल्ली विधानसभा चुनाव की जंग के कूदने के मूड में नहीं है। आम आदमी पार्टी की बेहतर संभावनाओं को वह भी मान रही है। इसीलिए वह इन चुनावों में आम आदमी पार्टी को समर्थन दे सकती है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुनाव न लड़ने का संकेत दे दिया है। हालांकि इसका औपचारिक ऐलान से पहले अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे। सूत्र बताते हैं कि सपा इन चुनावों में इसलिए अलग रहना चाहती है, क्योंकि उसे खुद के लिए ज्यादा उम्मीद नहीं दिखती है। उसे लगता है कि वह आम आदमी पार्टी की राह में रोड़ा न बने ना ही वोट कटवा कहा जाए।

पिछले विधानसभा चुनाव में सपा कुछ सीटों पर लड़ी थी लेकिन वह एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। वैसे सपा व आम आदमी पार्टी के बीच बेहतर समझ बनी हुई है। कुछ समय पहले हुए यूपी विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने सपा को समर्थन दिया था। वैसे सपा यूपी के बाहर हाल में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ी थी और दो सीटें जीतने में कामयाब रही। सपा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव लड़ी थी। इस बीच बसपा दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में दिखती है। इस तरह भाजपा, कांग्रेस व बसपा दिल्ली में अपनी किस्मत आजमाएंगे और सपा जंग से दूर रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *