December 6, 2025

रश्मि देसाई को बिग बॉस में नहीं भेजना चाहती थीं उनकी मां, बेटी को लेकर कही ये बात

0
big.jpg

 नई दिल्ली                                                                                                                                                                                                        
बिग बॉस में इन दिनों कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से काफी भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस सीजन में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई शो के शुरुआत से सुर्खियों में है। कुछ दिनों पहले ही सिद्धार्थ ने रश्मि को 'ऐसी लड़की' कमेंट किया था जो काफी वायरल हुआ। अब अपनी बेटी रश्मि को लेकर एक्ट्रेस की मां रसीला देसाई ने अपनी बात रखी है।

रश्मि की मां से पूछा गया कि क्या वो रश्मि के बिग बॉस में जाने के फैसले के सपोर्ट में थीं? तो उन्होंने कहा, 'रश्मि ने बिग बॉस में जाने के लिए मेरी परमिशन नहीं ली थी, वरना मैं कभी उसे बिग बॉस में नहीं जाने देती। हालांकि, मैं खुद बिग बॉस की बहुत बड़ी फैन हूं।'

रसीला ने बेटी को लेकर कहा, 'रश्मि में काफी धैर्य है जिसकी वजह से वो कई बातों पर ज्यादा रिएक्ट नहीं करती। मेरी बेटी ज्यादा नहीं बोलती है क्योंकि मैंने हमेशा से उसे सहन करना सिखाया है,लेकिन मुझे लगता है कि मुझे उसे ये सब नहीं सिखाना चाहिए था। अगर मैं उसे सहना नहीं सिखाती तो आज वो सबको मुंहतोड़ जवाब दे दी।'  

सिद्धार्थ ने रश्मि को ऐसी लड़की कहा था जिस पर रसीला ने कहा, 'सिद्धार्थ ने जो रश्मि को लेकर गोवा वाली बात कही थी, वो रश्मि ने नहीं सुनी थी, नहीं तो वो इसका जवाब जरूर देती। सिद्धार्थ तो अपना गेम खेल रहे हैं। सलमान ने उन्हें खुद उनके कमेंट पर जवाब दे दिया है। मैं तो यही कहूंगी कि रश्मि को अब बस सिद्धार्थ से दूर रहना चाहिए।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *