खराब मौसम के चलते हैदराबाद और मुंबई से आ रही फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट

0
6-5.jpg

रायपुर
 नए साल के दूसरे दिन हवाई यात्रा पर मौसम की ऐसी मार पड़ी कि फ्लाइट घंटों लेट होने के साथ डाइवर्ट भी हुईं। गुरुवार की सुबह रायपुर आने वाली फ्लाइट नौ घंटे विलंब से पहुंचीं। बताया जा रहा है कि इंडिगो एयरलाइंस की मुंबई-रायपुर फ्लाइट के हैदराबाद डाइवर्ट होने से राजधानी के 180 यात्री वहीं ही फंसे रहे और देर रात को रायपुर पहुंचे।

जानकारी के अनुसार इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 801के रायपुर पहुंचने का समय सुबह 11.15 बजे है। मुंबई में छाए घने कोहरे की वजह से यह फ्लाइट मुंबई से दोपहर 1.25 बजे रायपुर के लिए उड़ान भरी।

रायपुर पहुंचने के बाद भी कोहरे की मार की वजह से फ्लाइट ने करीब दस मिनट हवा में चक्कर लगाया, लैंडिंग की अनुमति न मिलने पर यह फ्लाइट सीधे हैदराबाद रवाना हुई। बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट में रायपुर आने वाले करीब 180 यात्री थे। ये सभी यात्री हैदराबाद में ही फंसे रहे और मौसम थोड़ा सुधरने पर रात करीब साढ़े आठ बजे रायपुर पहुंचे।

इसके अलावा इंडिगो एयरालइंस की ही फ्लाइट क्रमांक 6ई 6467 हैदराबाद-रायपुर पर भी कोहरे की मार पड़ी और यह फ्लाइट भुवनेश्वर डाइवर्ट हो गई। मौसम सुधरने पर यह फ्लाइट देर शाम को रायपुर विमानतल पहुंची।

कोहरे की मार दिल्ली, बेंगलुरू और इंदौर की फ्लाइटों पर भी पड़ा। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक 6ई 252 शाम 16.35 बजे के स्थान पर 17.46 बजे रायपुर पहुंची। फ्लाइट क्रमांक 6ई 708 कोलकाता-रायपुर भी 16.45 बजे के स्थान पर 17.02 बजे पहुंची। विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट क्रमांक यूके 797, 19.45 बजे के स्थान पर 20.15 बजे रायपुर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed