December 5, 2025

कलेक्टर और एस.पी. ने किया धान उपार्जन केन्द्रों का औचक निरीक्षण

0
dhan.jpg

गरियाबंद
कलेक्टर श्याम धावडे़ और पुलिस अधीक्षक एम.आर आहिरे ने आज जिले के छुरा विकासखंड के अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र रसेला और दुल्ला का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर धावडे़ ने नमी मापी मशीन से धान की नमी का जॉच मौके पर कराया। वहीं धान की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया। उन्होंने धान की तौल करने वाले हमालो से प्रति दिवस तौल के संबंध में जानकारी ली। और किसानों से रू-ब-रू चर्चा करते हुए उपार्जन केन्द्र में खरीदी हेतु बारदाने की व्यवस्था व धान परिवहन शीघ्र कराने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर, एस.पी. ने उपार्जन केन्द्रों में स्टेकिंग में बोरों की संख्या का मौके पर गणना भी कराये। उक्त केन्द्रों में धान खरीदी और स्टेकिंग व्यवस्थित ढंग से होना पाया गया। ज्ञात हो कि धान उपार्जन केन्द्र रसेला में  अब तक 3 करोड़ 31 लाख 8 हजार 340 रूपये की लागत से 15932.80 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। उक्त केन्द्र के अंतर्गत 452 किसानों को लाभान्वित किया जा चुका है। इसी प्रकार दुल्ला धान उपार्जन केंद्र में 4 करोड़ 2 लाख 29 हजार 756 रूपये की लागत से 22050.40 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। वहीं 485 किसानों की लाभान्वित किया गया है। इस अवसर  एस.डी.एम जे.आर. चौरसिया, सहायक खाद्य अधिकारी चेलक , जनपद पंचायत के सीईओ नारद मांझी और उपार्जन केंद्र प्रभारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *