February 3, 2026

राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने हिमांचल प्रदेश का दल पहुंचा रायपुर

0
2-51.jpg

रायपुर
रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 27 दिसम्बर से आयोजित हो रहे राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में भाग लेने हिमांचल प्रदेश का दल आज रायपुर पहुंच गया है। हिमांचल के दल में दल प्रमुख प्यारेलाल किन्नौर सहित 20 सदस्य शामिल है।

इसी तरह राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में आंध्रप्रदेश के 40 कलाकार भाग लेंगे। ये कलाकार चार अलग-अलग दल में आंध्रप्रदेश के प्रसिद्ध पारंपरिक दिम्सा नृत्य, कोम्मू नृत्य, लंबाड़ा नृत्य और चेंचू नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके पूर्व उत्तराखण्ड, अरूणाचल प्रदेश के लोक कलाकार महोत्सव में भाग लेने रायपुर पहंुच चुके है। इन कलाकारों ने बताया कि छत्तीसगढ़ पहुंचकर उन्हें अपने घर जैसा माहोल मिला है और अपनेपन का अहसास हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed