December 5, 2025

छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिलेगा कृषि कर्मण पुरस्कार

0
chattisgar naksha 2

रायपुर, 25 दिसम्बर 2019/छत्तीसगढ़ को खाद्यान्न उत्पादन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ में वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार हेतु चयनित किया गया है। कृषि कर्मण पुरस्कार 2 जनवरी 2020 को तुमकूरू (कर्नाटक) में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस पुरस्कार में पांच करोड़ रूपए की धनराशि, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र शामिल है। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे को भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर द्वारा पत्र भेजकर कृषि कर्मण पुरस्कार देने की जानकारी दी गयी है।

कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए कृषि विभाग और प्रदेश के किसानों को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *