February 3, 2026

CAA और NRC के खिलाफ कांग्रेस आज भिलाई में करेगी बड़ा प्रदर्शन, सीएम भूपेश भी होंगे शामिल

0
bhupesh_cm-3.jpg

रायपुर
 छत्तीसगढ़ कांग्रेस नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस (NRC) के खिलाफ आज बड़ा प्रदर्शन करेगी. भिलाई में संविधान बचाओ रैली के नाम से पैदल मार्च निकाला जाएगा. जिसमें सीएम भूपेश बघेल के साथ कई कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस विधायक शामिल होंगे. इसके साथ ही हर वर्ग के प्रतिनिधि रैली में हिस्सा लेंगे. जिसमें छात्र, आम नागरिक, लोक कलाकार, ट्रेड यूनियन खिलाड़ी शामिल रहेंगे.

बता दें कि देश भर में पिछले कई दिनों से जगह-जगह सीएए और एनआरसी के विरोध में नारेबाजी और प्रदर्शन किया जा रहा है. कई जगहों पर इसे लेकर हिंसक प्रदर्शन भी हुआ जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है. कई राज्यों में सरकार और लोग इसके पक्ष में है, तो कई विपक्ष में है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed