20 को इन्डोर स्टेडियम में सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुम्भ

0

रायपुर
राज्य में ईश्वरीय सेवाओं के 40 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 20 दिसम्बर को शाम को 5 बजे इन्डोर स्टेडियम में सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुम्भ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अपने आशीर्वचनों से लाभान्वित करने के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी रायपुर आएंगी।

यह जानकारी माउण्ट आबू से आये ज्ञानामृत पत्रिका के प्रधान सम्पादक ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश ने पत्रकारवार्ता में दी।  उन्होंने बताया कि आध्यात्मिक महाकुम्भ का शुभारम्भ राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके करेगी। प्रमुख उदबोधन प्रयागराज सेवाकेन्द्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी मनोरमा दीदी का होगा। सभा को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महन्त, संस्था के कार्यकारी सचिव ब्रह्माकुमार मृत्यंजय और क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी कमला दीदी भी सम्बोधित करेंगी।  इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूरे देश भर से लोग रायपुर आ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि दादी जानकी एक आध्यात्मिक व्यक्तित्व ही नहीं हैं, वरन् उनकी गणना विश्व के उन दस प्रमुख बुद्घिजीवियों में होती है, जिन्हें वर्ष 1992 में रियो-डि-जेनरियो में सम्पन्न प्रथम पृथ्वी महासम्मेलन में विश्व नेताओं का मार्गदर्शन करने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा मनोनीत किया गया था। ब्रह्माकुमारी संस्थान की संस्थापक सदस्यों में से एक 103 वर्षीय जानकी दादी वर्तमान समय विश्व की किसी भी अन्तर्राष्ट्रीय संगठन की सबसे वरिष्ठतम मुख्य प्रशासिका है।

आध्यात्मिक महाकुम्भ का 140 देशों में सीधा प्रसारण होगा-
ब्रह्माकुमार आत्मप्रकाश ने बताया कि सर्व मंगल आध्यात्मिक महाकुम्भ का सीधा प्रसारण 140 देशों में एक साथ फ्री टू एयर (डी.टी.एच.)- पीस आॅफ माइण्ड चैनल पर किया जाएगा। दादी जानकी को राज्य अतिथि का दर्जा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मुख्य प्रशासिका दादी जानकी के रायपुर प्रवास के दौरान उनको राज्य शासन ने राज्य अतिथि (स्टेट गेस्ट) घोषित किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed