February 3, 2026

CM भूपेश बघेल से वरिष्ठ पत्रकार विजय विद्रोही ने की सौजन्य मुलाकात

0
IMG-20191218-WA0015

रायपुर, 18 दिसम्बर 2019/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से यहां उनके निवास कार्यालय में एबीपी न्यूज़ के कार्यकारी सम्पादक श्री विजय विद्रोही ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को अपनी लिखी ‘90 सेकेंड की टीवी पत्रकारिता, नामक पुस्तक भेंट की। मुख्यमंत्री ने इसके लिये उन्हें धन्यवाद दिया।
इस पुस्तक में श्री विद्रोही ने बताया है कि कैसे टीवी पत्रकारिता में स्टोरी की जाती है । 32 साल से टीवी पत्रकारिता में सक्रिय श्री विजय विद्रोही बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं। अभी वो एबीपी न्यूज़ के कार्यकारी सम्पादक हैं। इस किताब की मदद से पत्रकारिता में आने वाले छात्रों को ये समझने में आसानी होगी की टीवी पत्रकारिता में 90 सेकेंड की क्या अहमियत है और आज के दौर के कैसे रिपोर्टिंग की जाती है। कैसे सूत्र बनाए जाते हैं और कैसे टीवी स्क्रिप्ट लिखी जाती है। किताब का प्रकाशन नेशनल बुक ट्रस्ट द्वारा किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed