September 20, 2025

लता मंगेशकर हुईं हॉस्पिटल से डिस्चार्ज, ट्विटर पर फैन्स को दी ये जानकारी

0
lata.jpg

 नई दिल्ली                                                                                                 
लता मंगेशकर 28 दिनों से ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाकर घर लौट आई हैं। लता मंगेशकर ने खुद इस बात की जानकारी ट्वीट कर दी है। लता मंगेशकर ने एक साथ कई ट्वीट किए। पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा, नमस्कार…पिछले 28 दिनों से मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था। डॉक्टर चाहते थे की मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं फिर घर जाऊं, आज मैं घर वापस आ गई हूं। ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार, प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूं। मैं आप सब की हृदय से आभारी हूं।
 
नमस्कार.पिछले 28 दिनोंसे मैं ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में थी। मुझे न्यूमोनिया हुआ था.डॉक्टर चाहते थे की मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊँ फिर घर जाऊँ,आज मैं घर वापस आगयी हूँ. ईश्वर, माई बाबा के आशीर्वाद और आप सब के प्यार,प्रार्थनाओं से मैं अब ठीक हूँ.मैं आप सब की हृदयसे आभारी हूँ.
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *