September 27, 2025

जगदलपुर व कोंडागांव में भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द

0
19-11.jpg

जगदलपुर
 छत्तीसगढ़ में होने वाले नगर निकाय चुनाव में मतदान से पहले ही कांग्रेस का खाता खुल गया है। जगदलपुर और कोंडगांव के एक-एक वार्ड से शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी का नामांकन रद्द हो गया। जगदलपुर में जहां नामांकन के दौरान भाजपा प्रत्याशी ने अपनी जगह नगर निगम से माता की एनओसी जमा कर दी, वहीं कोंडगांव में प्रत्याशी का पालिका में राशि बकाया होने के चलते स्क्रूटनी के दौरान नामांकन निरस्त कर दिया गया। खास बात यह है कि दोनों ही स्थानों से सिर्फ कांग्रेस और भाजपा के ही उम्मीदवार मैदान में थे।

    जगलपुर के प्रतापदेव वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी यशवर्धन राव पार्षद के लिए मैदान में हैं। वहीं भाजपा ने जगदीश भूरा को अपना उम्मीदवार बनाया था। भाजपा प्रत्याशी भूरा ने नामांकन के समय अपनी जगह माता जी की एनओसी नगर निगम से लाकर जमा कर दी। इसके चलते उनका नामांकन स्क्रूटनी के बाद रद्द कर दिया गया। दरअसल, नामांकन के साथ ही उम्मीदवार को नगर निगम से खुद के लिए भी एनओसी लेना पड़ता है, जिसे नामांकन के समय जमा करना पड़ता है।

    इसी तरह का मामला कोंडागांव के भी नगर पालिका चुनाव में सामने आया है। यहां भी मतदान से पहले भाजपा उम्मीदवार संतोष नाग का नामांकन खारिज हो गया। नगर पालिका चुनाव के लिए वार्ड क्रमांक 11 से कांग्रेस और भाजपा के ही प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। नगर पालिका में राशि बकाया होने के चलते निर्वाचन अधिकारी ने स्क्रूटनी के दौरान उनका नामांकन निरस्त कर दिया। वहीं, भाजपा प्रत्याशी ने प्रशासन पर सत्ता पक्ष के दबाव बनाने का आरोप लगाया है। प्रदेश गठन के बाद संभवत: यह अपनी तरह का पहला मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed