February 2, 2026

अक्षय कुमार-अंशुला कपूर-चंकी पांडे ने देखी संजय दत्त-अर्जुन कपूर की ‘पानीपत’, फिल्म को लेकर अनिल कुमार किया ट्वीट

0
panipat_celeb_review_1575539095.jpg

 नई दिल्ली 
आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी पीरियड वॉर फिल्म पानीपत इस शुक्रवार यानि 6 दिसबंर को रिलीज हो रही है। ये फिल्म 18वीं शताब्दी में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बेस्ड है। मूवी में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सेनन, पद्मिनी कोल्हापुरी, जीनत अमान लीड रोल में हैं। फिल्म रिलीज होने से  आज मुबंई में पहले फिल्म का स्क्रीनिंग किया गया।

जहां बॉलीवुड सितारो ने फिल्म देखी।  फिल्म स्क्रीनिंग में  अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अनु मलिक, जैकी भगनानी, हरमन बावेजा, वरुण शर्मा, नूपुर सनन, गोल्डी बहल, सिद्धार्थ रॉय कपूर, लव रंजन, शशांक खेतान, अर्जुन की बहन अंशुला कपूर, मधुर भंडारकर, मधुर भंडार सोनाली कुलकर्णी, साजिद खान, चंकी पांडे, सिद्धांत कपूर, मोहनीश बहल, प्रनूतन बहल और पद्मिनी कोल्हापुरे जैसे कलाकारो ने फिल्म देखी।  फिल्म देखने के बाद अब सोशल मीडिया बॉलीवुड सितारों ने अपना रिएक्शन दिया है। इन सितारों के ट्वीट और पोस्ट से यह साफ पता चल रहा है कि सभी को यह फिल्म बेहद पसंद आई। 
 
फिल्म की कहानी 14 जनवरी,1761 को पानीपत में हुई लड़ाई पर आधारित है, जो कि अब्दाली और मराठाओं के बीच लड़ी गई थी। इस लड़ाई में मराठा साम्राज्य के काफी सैनिक मारे गए थे। 
 

अनिल कपूर ने फिल्म को लेकर ट्वीट करते हुए पानीपत की तारीफ की है। अनिल कपूर के अनुसार पानीपत बेहतरीन फिल्म है और अपने भतीजे अर्जुन कपूर की एक्टिंग की ताऱीफ भी की है। उन्होंने लिखा है कि पानीपत की लड़ाई को पर्दे पर देखना बेहद शानदार रहा है। चाचू यानि अर्जुन कपूर ने अपने रोल में अर्जुन एकदम प्रभावी लगे हैं। फिल्म में कितनी मेहनत लगी हैं इस बात सबूत फिल्म के हर फ्रेम में दिखाई दे रहा है। बधाई पानीपत टीम..। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed