February 2, 2026

अनुष्का कांड: एसपी के बाद सीएम योगी ने मैनपुरी के डीएम को भी हटाया

0
anushka.jpg

 मैनपुरी 
अनुष्का मामले में एसपी के बाद डीएम मैनपुरी को भी हटा दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले में लापरवाही करने पर रविवार की रात एसपी को हटा दिया था। सोमवार की शाम डीएम को भी हटा दिया गया। अपर आयुक्त गन्ना उत्तर प्रदेश महेंद्र बहादुर सिंह को मैनपुरी का नया डीएम बनाया गया है।

सोमवार को विशेष सचिव धनंजय शुक्ला ने डीएम मैनपुरी पीके उपाध्याय को हटाने का पत्र जारी कर दिया। उनके स्थान पर महेंद्र बहादुर सिंह को डीएम मैनपुरी बनाए जाने का पत्र भी जारी किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा 28 नवंबर को मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था। इस पत्र में प्रियंका ने मैनपुरी में 16 सितंबर को हुए अनुष्का कांड की जांच में लापरवाही का आरोप लगाया और मामले में कार्रवाई की मांग की। इसके ठीक दो दिन बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव गृहमंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए। उन्होंने भी इस घटना की जानकारी देकर सीबीआई जांच की मांग की।

अनुष्का को लेकर हुए इस घटनाक्रम में मुख्यमंत्री ने पहले एसपी को और उसके बाद डीएम को भी मैनपुरी से हटा दिया। नए एसपी बनाए गए अजय कुमार ने सोमवार की देर शाम मैनपुरी आकर चार्ज ले लिया। बताया गया है कि नए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सोमवार को मैनपुरी आकर चार्ज संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed