February 3, 2026

राशिफल 1 दिसम्बर 2019

0
rashifal99.jpg

मेष:

मेष राशि वालों पर नियति आज मेहरबान है और भाग्य प्रबल है। नए कार्यों का आयोजन सफल होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिवार में आनंद का वातावरण छाया रहेगा। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। परिजनों और मित्रों के साथ हंसी-खुशी से पल बिताने का अवसर मिलेगा। भाग्य 75% साथ देगा।
वृषभ:

आज आप बौद्धिक तथा लेखन के कार्यों में सक्रिय रहेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा लाभकारी रहेगी। विदेश में रह रहे किसी मित्र या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार में नए लाभदायक संपर्क होंगे। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त कर सकेंगे। भाग्य 70% साथ देगा।
मिथुन:

आज का दिन सावधानी से व्यतीत करें। नए कार्यों का प्रारंभ हो सके तो न करें एवं क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार कर लें। अनजाने में कही गई सही बात भी आपके लिए गलत हो सकती है। परिवार में क्लेश का वातावरण हो सकता है। भाग्य 50% साथ देगा।

कर्क:

आज आपका दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा। पार्टी, पिकनिक तथा वस्त्र परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। भाग्य 78% साथ देगा।
सिंह:

आपके व्यापार में आज विस्तार होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य में मन लगेगा। विदेश जाने के प्रयासरत लोगों के प्रयास सफल होंगे। भाग्य 88% साथ देगा।
कन्या:

आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारो में शीघ्र परिवर्तन होगा। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। नौकरी पेशावालों को कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र में लाभ और प्रसिद्धि मिल सकती है। भाग्य 82% साथ देगा।
तुला:

आज स्थायी संपत्ति, वाहन आदि के खरीद-फरोख्त में विचार-विमर्श अवश्य करें। मां अथवा घर में किसी बुजुर्ग महिला के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें। धन निवेश लाभदायक रहेगा। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। परिवार के साथ, रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं। भाग्य 78% साथ देगा।
वृश्चिक:

आज नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी एवं नए कार्य प्रारंभ कर पाएंगे। आज आपके मन में परिवर्तन शीघ्र आएंगे। जिससे आपका मन कुछ दुविधायुक्त रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से सम्मान एवं लाभ प्राप्त होगा। आज अपने अधूरे और अटके कार्यों को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। भाग्य 82% साथ देगा।
धनु:

हाथ में आया हुआ अवसर सही निर्णय न लेने के कारण आप आज गंवा सकते हैं। वाणी द्वारा दूसरों को अपने प्रति आकर्षित करें तो लाभकारी रहेगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। लाभ के प्रबल संकेत हैं। निवेश की योजना बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा है, आगे बढ़ें। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। भाग्य 78% साथ देगा।
मकर:

आज दिन की शुरुआत प्रसन्न मन और स्वस्थ चित्त से होगा। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन लाभदायी रहेगा। मित्र या परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे चलकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। भाग्य 75% साथ देगा।
कुंभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज आप मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट हो सकता है। वाहन सावधानी पूर्वक चलाए। खर्च के योग बने हुए हैं, सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्य 54% साथ देगा।
मीन:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग हैं। हाथ में आए अवसर का लाभ अवश्य उठाएं। घर में कोई मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। नए संपर्क बनेंगे, जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। परिजनों और मित्रों के साथ आनंददायी क्षण बिताएंगे। भाग्य 80% साथ देगा।-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed