February 3, 2026

आयकर विभाग ने रायपुर में कई ठिकानों पर मारा छापा, लाखों रुपए कैश व भारी मात्रा में ज्वेलरी जब्त

0
18-3.jpeg

 रायपुर
 रायपुर में आयकर विभाग की लगातार छापेमार कार्रवाई जारी है। आयकर विभाग की टीम ने कई उत्पादक यूनिट में छापा मारा है। बताया जा रहा है कि पंकज इस्पात और सार्थक टीम के समूह सहित 25 ठिकानों पर छापा मारा है। आयकर टीम ने 50 लाख कैश और 21 लाख की ज्वेलरी जब्त किया है। अब समूह संचालकों से बयान लिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक दर्जन आवासीय परिसर में 2 करोड़ की ज्वेलरी जब्त किया गया है। अब तक सात लॉकर्स का पता चला है। इससे पहले आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को कई ठिकानों पर छापा मारा था और करोड़ों की राशि जब्त किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed