रामपुर बटुरा ओसीएम मे मां काली के भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर्षोल्लास के साथ ग्रहण किया प्रसाद; व्यवस्था और प्रसाद की हुई जमकर तारीफ

0
8833937

धनपुरी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड रामपुर बटुरा ओसीएम मां काली के दरबार में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भंडारे का आयोजन बड़े ही आनंदपूर्वक और हर्षोल्लास के वातावरण में किया गया। दूर-दूर से पहुंचे लोगों ने मां काली का प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की जमकर तारीफ की।

धनपुरी रामपुर बटुरा ओसीएम के उपक्षेत्रीय प्रबंधक संदीप शर्मा, खान प्रबंधक पी. अर्जुन जोड़े साहब और खान सुरक्षा अधिकारी दिलीप त्रिपाठी भी भंडारे में शामिल हुए। तीनों अधिकारियों ने मां काली के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। अधिकारियों ने आयोजन समिति के सदस्यों से मिलकर उन्हें इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी और व्यवस्था की सराहना की।

भंडारा शुरू होते ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा। मां काली के भजनों और जयकारों से पूरा परिसर गूंजता रहा। आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने दिनभर सेवा में जुटे रहकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।

व्यवस्था पर लोगों ने जाहिर की भूरी-भूरी प्रसन्नता

भंडारे की व्यवस्था को लेकर लोगों में काफी चर्चा रही। लोगों ने व्यवस्था के ऊपर भूरी-भूरी प्रसन्नता जाहिर की। लोगों का कहना था कि इतनी बड़ी संख्या में लोगों के आने के बाद भी बैठने की व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई और प्रसाद वितरण की व्यवस्था बेहद सुव्यवस्थित और शांतिपूर्ण रही। किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं हुई। आयोजकों और कार्यकर्ताओं ने हर व्यक्ति का विशेष ध्यान रखा। लोगों ने कहा कि भंडारे में अनुशासन और सेवा भाव देखने को मिला। कार्यकर्ता दिनभर सेवा में जुटे रहे और सभी को प्रेमपूर्वक प्रसाद परोसा गया।

प्रसाद को लेकर भी लोगों में रही खूब चर्चा

भंडारे के प्रसाद को लेकर भी लोगों में काफी चर्चा थी। लोगों का कहना था कि बहुत ही अच्छा प्रसाद बनाया गया था। प्रसाद का स्वाद, शुद्धता और गुणवत्ता सभी को बहुत पसंद आई। कई लोगों ने कहा कि लंबे समय बाद इतना स्वादिष्ट और अच्छा प्रसाद ग्रहण करने को मिला। प्रसाद ग्रहण करने के बाद लोगों ने आयोजकों की जमकर तारीफ की और कहा कि मां काली का प्रसाद सच में प्रसाद की तरह ही लगा।

ये अधिकारी भी हुए शामिल

इस पावन अवसर पर अनिल सिंह, कोल फेस इंचार्ज पदमेश तिवारी, नोडल ऑफिसर स्वप्निल त्रिपाठी, सूर्य प्रकाश उरमालिया, संजय पटेल, वैभव वरडे, पी.के. जैन, डोलू कंपनी मैनेजर प्रमोद एवं फील्ड मैनेजर जसवीर सिंह, वरिष्ठ ओवरमैन राकेश गुप्ता, कमलेश साकेत, धर्मेश गुप्ता, रंजीत सिंह, इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर सुरेश सोनी, अखिलेश्वर मिश्रा, के.डी. पांडे, फोरमैन अशरफ अली, फोरमैन इंचार्ज आर.बी. शुक्ला, मनोज गर्ग, मोहम्मद आलम, सुखलाल पटेल, उमाकांत तिवारी, आदित्य कुमार सोनी, रमाशंकर द्विवेदी, जय कचेर, के.पी. गुप्ता, दिवाकर नाथ चौबे, राजीव सिन्हा, बैजनाथ प्रजापति, उमेश कुमार दाहिया, महेंद्र द्विवेदी, सीनियर ओवरमैन कमलेश साकेत, अतुल दास, भैया लाल साहू, नितेश तिवारी सम्मिलित हुए।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे ये अधिकारी

भंडारे में विशिष्ट अतिथि के रूप में अमलाई ओसीएम के खान प्रबंधक, धनपुरी ओसीएम के खान प्रबंधक पी.एस. द्विवेदी, अजय द्विवेदी और फिल्टर प्लांट इंचार्ज भी पहुंचे। सभी अतिथियों ने मां काली के दर्शन किए, पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया।

भंडारे में आए अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने कहा कि इस तरह के धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता बढ़ती है। सभी लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण करते हैं, यही हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी पहचान है।

भंडारे के समापन पर इलेक्ट्रिक सुपरवाइजर सुरेश सोनी ने सभी श्रद्धालुओं, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मां काली के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से भंडारा सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आने वाले समय में भी इस तरह के धार्मिक आयोजन होते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *