गंम्भीर रोगों के इलाज के लिए अब 20 लाख तक की सहायता – बघेल

0
38-8.jpg

रायपुर
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश में गंभीर रोगों के इलाज के लिए सबसे ज्यादा धनराशि छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है। राज्य  के लोगों को विभिन्न अस्पतालों में इलाज सुविधा दिलाने के लिए डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू की गई है। छत्तीसगढ़ के स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल के नाम पर शुरू की गई इस योजना में 56 लाख परिवारों को 5 लाख रूपए की इलाज की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने हेल्थ कानक्लेव में कहा कि आज-कल लीवर, किडनी ट्रांसप्लांट और कैंसर जैसी कई गम्भीर बिमारियों के इलाज के लिए ज्यादा धन राशि की जरूरत पड़ती है इसको ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना शुरू की गई है। इस योजना में 5 लाख से अधिकतम 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा दी जाएगी। छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य है जहां 20 लाख रूपए तक के इलाज की सुविधा दी जा रही है। इस अवसर पर उन्होंने चिकित्सा जगत में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों और चिकित्सकों को सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वनांचलों में अस्पताल दूर होते हैं इस लिए कई बार लोग इलाज के लिए अस्पताल नहीं जा पाते। लेकिन लोगों के हाट-बाजार जाने की परम्परा है, इसे देखते हुए हमने हाट-बाजारों में इलाज की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना शुरू की इसके बेहतर परिणाम मिले। अस्पतालों में बाह्य रोगियों की संख्या में दो से दस गुनी वृद्धि हुई। इस वर्ष बस्तर अंचल में दो गुना बारिश होने के बावजूद किसी भी गांव में उल्टी दस्त की समस्या नहीं आयी। आदिवासी अंचलों  में लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए जिला खनिज न्यास की राशि शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण जैसे जरूरी कार्यों में खर्च करने के साथ ही अस्पतालों को भी सुदृृढ किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed