February 3, 2026

गोविंदा को पसंद नहीं आया ‘अंखियो से गोली मारे’ रीमिक्स, कार्तिक -भूमि-अनन्या की डांस स्टाइल पर उठाए ये सवाल

0
govinda_unhappy_with_ankhiyon_se_goli_maare_remix_1574652188.jpg

 नई दिल्ली 
कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की फिल्म 'पति पत्नी और वो' का मोस्ट अवेटडे गाना 'अंखियों से गोली मारे' हाल ही में रिलीज हुआ। इस रीमिक्स गाने को मीका कुमार और तुलसी कुमार ने अपनी आवाज दी है। इस गाने को लेकर दर्शकों का पॉजिटिव रिएक्शन सामने आया। लेकिन अब इस गाने को लेकर बॉलीवुड एक्टर गोविंदा का रिएक्शन आया है। खबरों की मानें तो फिल्म के गोविंदा को यह रीमिक्स गाना पसंद नहीं आया है। खास कर गाने में एक्सटर्स किए गए डांस को उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
 
डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया कि गोविंदा गाने के नए वर्जन से खुश नहीं हैं। उन्हें लगता है कि कार्तिक, अनन्या और भूमि को इस गाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, गोविंदा का मानना है कि फिल्म की स्टारकास्ट गाने पर डांस करते हुए बिल्कुल खोई हुई थी। जैसे कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा है। गोविंदा यहीं नहीं रूके, उनका मानना था कि फिल्म की स्टारकास्ट को ना सिर्फ गाने की लय के बारे में कोई आईडिया था बल्कि वो गाने को महसूस भी नहीं कर पा रहे थे और यूं ही डांस कर रहे थे। वैसे ये पहली बार नहीं है जब गोविंदा ने किसी के बारे में कुछ कहा हो। बॉलीवुड में गोविंदा और उनके तीखे बयान काफी फेमस हैं।
 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 'अंखियों से गोली मारे' 90 के दशक का बेगद फेमस गाना है। यह गाना फिल्म 'दूल्हे राजा' का है, जिसमें गोविंदा और रवीना टंडन की जोड़ी ने हम भूमिका में नजर थे और इस गाने के ओरिजनल वर्जन गोविंदा और रवीना टंडन को लेकर फिल्माया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed