February 3, 2026

शशि ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच से नाम वापस लिया

0
davis-cup_1573459424-1.jpeg

नई दिल्ली
युवा शशि कुमार मुकुंद ने पैर की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ डेविस कप मुकाबले से नाम वापिस ले लिया। मुकुंद टीम में रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर शामिल थे। उन्हें पुर्तगाल में एक टूर्नामेंट खेलते हुए चोट लगी। भारत के डेविस कप कोच जीशान अली ने कहा कि शशि हमारे साथ नहीं जाएगा। उसने बताया कि उसे पूरव राजा के साथ युगल मैच खेलते हुए चोट लगी।

इससे पहले रोहन बोपन्ना भी कंधे की चोट के कारण पीछे हट गए थे। जीशान ने कहा कि वह एन श्रीराम बालाजी को नूर सुल्तान ले जाना चाहते हैं लेकिन इतने कम समय में वीजा मिलना मुश्किल है। बालाजी को आठ सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन वह यहां बृहस्पतिवार से शुरू हुए अभ्यास शिविर में टीम के साथ हैं । कप्तान रोहित राजपाल ने कहा ,‘बाहर होने वाले मुकाबले के लिए अभ्यास के लिए अलग जोड़ीदार होना अच्छा रहता है। मुकुद का नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है ।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed