February 3, 2026

दलजीत कौर ‘गुड्डन तुमसे न हो पाएगा’ में कर रही वापसी

0
15-45.jpg

टीवी ऐक्ट्रेस दलजीत कौर सीरियल 'गुड्डन तुमसे न हो पाएगा' में वापसी कर रही हैं। बता दें कि दलजीत ने बिग बॉस 13 में हिस्सा लेने के लिए शो छोड़ दिया था। अब वह वैम्प अंतरा जिंदल के रूप में शो में वापसी कर रही हैं।

दलजीत बिग बॉस से शुरुआत में ही बाहर हो गई थीं। सीरियल में भी नजर न आने के कारण फैन्स उन्हें काफी मिस कर रहे थे। हालांकि, इस दौरान वह इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव थीं। सीरियल में अपने कमबैक को लेकर दलजीत काफी खुश हैं। उनका कहना है कि उन्हें खुशी है कि शो की टीम ने उनको फिर से चुना।

दलजीत ने कहा, 'बिग बॉस बड़ा मौका था लेकिन मुझे उम्मीद नहीं थी कि मैं इतनी जल्दी बाहर हो जाऊंगी।'

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed