February 3, 2026

कोरिया ओपन: श्रीकांत और समीर दूसरे राउंड में, सौरभ वर्मा बाहर

0
srikanth_1-1.jpg

ग्वांगझू 
भारत ने कोरिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नमेंट में शानदार शुरुआत की जब किदांबी श्रीकांत और समीर वर्मा पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में पहुंच गए। श्रीकांत ने अपना मुकाबला जीता जबकि समीर के विपक्षी खिलाड़ी ने बीच में ही मैच छोड़ दिया। छठी वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने हॉन्ग कॉन्ग के वोंग विंग कि विंसेंट को लगातार गेमों में 21-18, 21-17 से हराया। दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 26 वर्षीय श्रीकांत का हॉन्ग कॉन्ग के इस खिलाड़ी के खिलाफ अब 11-3 का रेकॉर्ड है। अब उनका सामना जापान के केंता सुनेयामा से होगा।समीर भी दूसरे दौर में पहुंच गए जब जापान के काजुमासा सकाइ को बीच में मुकाबला छोड़ना पड़ा। उस समय समीर 11-8 से आगे थे। वहीं सौरभ वर्मा को पहले मैच में ही स्थानीय खिलाड़ी किम डोंगुन ने 3 गेमों तक चले मुकाबले में 13-21, 21-12, 21-13 से हराया। समीर दूसरे दौर में डोंगुन से खेलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed