December 5, 2025

राष्ट्रीय शाटगन निशानेबाजी: महिला ट्रैप क्वालीफायर के पहले दिन शगुन शीर्ष पर

0
shot_gun.jpg

नयी दिल्ली
शगुन चौधरी ने रविवार को 63वीं राष्ट्रीय शाटगन निशानेबाजी चैंपियनशिप केी महिला ट्रैप स्पर्धा के क्वालीफायर के पहले तीन दौर के बाद शीर्ष स्थान हासिल किया। ओएनजीसी की अनुभवी शगुन ने पंजाब की राजेश्वरी कुमारी के समान 71 अंक जुटाए लेकिन दो दौर में परफेक्ट 25 अंक के साथ वह डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शीर्ष पर चल रही हैं। सोमवार को बाकी बचे दो क्वालीफाइंग राउंड में कड़ी प्रतिस्पर्धा की उम्मीद है। बिहार की श्रेयसी सिंह 70 अंक के साथ तीसरे स्थान पर चल रही हैं। भारत की विश्व कप पद विजेता सीमा तोमर 67 अंक के साथ शीर्ष छह में शामिल हैं। गत चैंपियन वर्षा वर्मन 52 निशानेबाजों के बीच 57 अंक जुटाकर काफी पीछे हैं। जूनियर महिला ट्रैप में मध्यप्रदेश की शेफाली रजक 65 अंक के साथ शीर्ष पर हैं। हरियाणा की सुहन्या सिंह 64 अंक के साथ दूसरे स्थान पर हैं।प्रतियोगिता के दूसरे दिन कल सीनियर और जूनियर महिला ट्रैप फाइनल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *