February 3, 2026

बांग्लादेश को हल्के में नहीं ले रहे कप्तान रोहित, बोले- वह किसी को भी हरा सकते हैं

0
rohit-sharma_1572697327.jpeg

नई दिल्ली
भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 3 नवंबर से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा, इसके बाद दोनों टीमों को दूसरा टी-20 7 नवंबर को राजकोट में और तीसरा टी-20 10 नवंबर को नागपुर में खेलना है।

रविवार को खेले जाने वाले पहले टी-20 की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी टीम घर से बाहर किसी भी टीम को हरा सकती है। रोहित ने कहा, ‘बांग्लादेश की टीम बहुत ही मजबूत है। हाल के वर्षों में हमने देखा है कि उन्होंने ना केवल घर में बल्कि घर के बाहर भी किस तरह का प्रदर्शन किया है। खासकर, हमारे खिलाफ। उन्होंने हमेशा से हमें दबाव में रखा है, इसलिए इस टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता है।’

रोहित की माने को बांग्लादेश के पास युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन हमारे लिए यह जरूरी है कि हम इस चीज पर ध्यान दें कि एक टीम के रूप में हमें क्या करने की जरूरत है। हमारे पास भी एक युवा टीम है और कई सारे खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार हैं। बांग्लादेश की टीम अपने अनुभवी खिलाड़ियों तमीम इकबाल और ऑलराउंडर शाकिब-अल-हसन के बिना ही भारत दौरे पर आई है।

तमीम निजी कारणों से दौरे से हट चुके हैं, जबकि शाकिब पर आईसीसी द्वारा दो साल का प्रतिबंध लगा हुआ है। इस सीरीज के लिए भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है और रोहित को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा कि उनका काम अब इस टीम को आगे लेकर जाना है।

उन्होंने कहा, ‘बतौर कप्तान मेरा काम बेहद आसान है। विराट ने जहां इस टीम को छोड़ा है, मैं वहीं से इसे आगे ले जाना चाहता हूं। मैंने सीमित मौकों में जो कुछ किया है, वही मैं यहां भी करना चाहता हूं, जो कि विराट पिछली टीम के साथ कर चुके हैं। मैं केवल टीम को आगे लेकर जाना चाहता हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed