February 3, 2026

पचीनो ने रॉबर्ट डी नीरो के साथ अपनी गहरी दोस्ती पर खुलकर बात की

0
al-pacino-1-10-1572688592-411766-khaskhabar.jpg

लॉस एंजेलिस
दिग्गज हॉलीवुड अभिनेता एल पचीनो ने एक और दिग्गज कलाकार रॉबर्ट डी नीरो के साथ अपने संबंधों के बारे में खुलकर बात की है और कहा कि वे दोनों सच में बेहद करीब हैं। पचीनो ने कहा, "आपसी समझ हमें साथ ले आई। हम वास्तव में बेहद करीब हैं। हम एक-दूसरे से बहुत ज्यादा नहीं मिलते लेकिन जब हम मिलते हैं तो हमें मालूम पड़ता है कि कुछ चीजें हम शेयर करते हैं। एक तरह से मुझे लगता है कि जिंदगी भर हमने एक-दूसरे की मदद की है।"

पचीनो ने यह भी बताया कि वह डी नीरो को 1968 से जानते हैं।

'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के मुताबिक, मार्टिन स्कोर्सेसे की नई फिल्म 'द आयरिशमैन' में दोनों दिग्गज कलाकार साथ आए हैं। पचीनो ने कहा कि वह डी नीरो के साथ दोस्ती के लिए आभारी हैं।

'द आयरिशमैन' संक्षिप्त रूप से थिएटरिकल प्रदर्शन के लिए 1 नवंबर को रिलीज हुई फिर यह 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर लाइव होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed