December 14, 2025

ऐश्वर्या राय बच्चन की मॉडलिंग के दिनों की ये फोटोज देखकर चौंक जाएंगे आप

0
ais.jpg

 नई दिल्ली 
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का आज बर्थडे है। आज उनके बर्थडे के खास मौके पर आपको दिखाते हैं उनकी मॉडलिंग के दिनों की फोटोज जिन्हें देखकर आप भी चौंक जाएंगे। हालांकि ऐश्वर्या की खूबसूरती बढ़ती उम्र के साथ और बढ़ रही है। बता दें कि साल 2003 में ऐश ने फिल्म निमार्ण के क्षेत्र में भी कदम रख दिया और फिल्म 'दिल का रिश्ता' का निमार्ण किया लेकिन यह फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल नहीं रही। साल 2004 में ऐश को गुरिन्दर चड्ढा की अंग्रेजी फिल्म 'प्राइड एंड प्रीजुडिस' और राज कुमार संतोषी की फिल्म 'खाकी' में सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म में ऐश्वर्या राय ने अपने सिने करियर में पहली बार नेगेटिव किरदार निभाया जो दर्शकों को काफी पसंद आया।
                                                                                     
साल 2004 ऐश के करियर के लिए उपलब्धियों वाला साल साबित हुआ। इस साल लदंन के फेमस मैडम तुसाद म्यूजियम में उनका मोम का पुतला लगाया गया। इसी साल अमेरिका की पॉपुलर टाइम मैगजीन ने विश्व की 100 प्रभावशाली हस्तियों में ऐश का नाम शामिल किया।
                                                                                    
साल 2006 में ही ऐश ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म धूम के सीक्वल 'धूम-2' में काम किया। इस फिल्म में उन्होंने ने एक बार फिर से नकारात्मक किरदार निभाया और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। साल 2009 में फिल्म क्षेत्र में ऐश्वर्या के उल्लेखनीय योगदान को देखते हुये उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

                                                                     
अभिषेक बच्चन के साथ शादी के बाद अपने पारिवारिक दायित्व को देखते हुये ऐश ने फिल्मों में काम करना काफी कम कर दिया। साल 2010 में रिलीज फिल्म गुजारिश में काम करने के बाद ऐश्वर्या फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गयी। उन्होंने साल 2015 में प्रदर्शित फिल्म जज्बा से इंडस्ट्री में कमबैक किया है। ऐश्वर्या लास्ट फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed