February 3, 2026

एनिमेटेड सीरीज ‘सुपर वी’ को विराट कोहली ने किया लॉन्च, जानिए क्या कहा

0
my_show_super_v_is_a_learning_process_for_children_says_virat_kohli_1572283539.jpg

मुंबई    
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मुंबई में एक एनिमेटेड सीरीज को लॉन्च किया जिसका शीर्षक 'सुपर वी' है। यह सीरीज एक काल्पनिक सुपरहीरो की कहानी है जिसका नाम 'सुपर वी' है और यह कहीं न कहीं विराट कोहली की जिंदगी पर आधारित है।

'सुपर वी' में एक 15 साल के किशोर की कहानी बताई जाएगी जिसकी क्रिकेट में गहरी रुचि है, उसे बाद में अपने सुपर पावर के बारे में पता चलता है और दुनिया को बचाने के लिए वह सबसे बड़े सुपर विलेन के साथ लड़ने जाता है।

शनिवार को लॉन्च एनिमेटेड सीरीज का एक बड़ा हिस्सा थोड़ी-बहुत विराट की जिंदगी पर आधारित है। इसमें छोटे विराट का बतार्व उनके माता-पिता, उनकी चारों ओर की दुनिया, उनकी बहन, दोस्त, टीचर्स संग कैसा था, इस बारे में भी दिखाया जाएगा। 'सुपर वी' का प्रसारण 5 नवंबर को विराट के जन्मदिन पर स्टार स्पोर्ट्स, डिज्नी, मावेर्ल एचक्यू और हॉटस्टार पर होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed