February 3, 2026

कपिल शर्मा भड़के कीकू शारदा पर

0
29-22.jpg

द कपिल शर्मा शो छोटे परदे पर धमाल मचाए हुए है। इस वीकेंड कपिल शर्मा शो में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर आने वाली हैं। यही नहीं सच्ची शूटर दादियां भी कपिल शर्मा शो के साथ स्टेज पर आएंगी।

इस एपिसोड का सोनी ने नया टीजर जारी किया है। इस विडियो में कपिल शर्मा के को-स्टार बच्चा यादव यानी कीकू शारदा तापसी पन्नू से फ्लर्ट करते नजर आते हैं। यह देख कपिल शर्मा नाजर हो जाते हैं। इस तापसी पन्नू चुटकी लेती हैं और पूरा माहौल लोट-पोट हो जाता है।

हुआ कुछ यूं कि तापसी पन्नू से कीकू शारदा पूछते हैं कि क्या आप हमारे साथ अकेले कॉफी पीने चलेंगी। इससे आपको कोई परेशानी तो नहीं ना होगी। इस पर कपिल शर्मा फ्लर्ट करते हुए कहते हैं कि तुम्हें शर्म नहीं आती है। कपिल की यह बात सुनते ही तापसी ने चुटकी ली। तापसी ने कहा कि इसका ठेका तो सिर्फ कपिल ने ले रखा है। इस पर सभी ठहाके लगाने लगते हैं।

गौरतलब गहै कि अनुराग कश्यप की फिल्म 'सांड की आंख' 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म को निर्देशित किया है तुषार हीरानंदानी ने। ध्यान रहे कि यह सांड की आंख फिल्म चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित है। दोनों ने 60 साल की उम्र में कई रेकॉर्ड बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed