December 15, 2025

छठ पर्व के लिये घाटों पर सभी व्यवस्थाएँ समय पर पूर्ण करने के निर्देश

0
23-18.jpg

 भोपाल

जनसम्पर्क मंत्री पी.सी शर्मा ने कहा है कि नगर  के छोटे और बड़े तालाब सहित अन्य घाटों पर छठ पर्व की व्यवस्थाओं की तैयारियों का वह स्वयं निरीक्षण करेंगे। शर्मा ने कहा कि भोपाल में लगभग 36  घाटों पर छठ पूजा की जाती है।

मंत्री शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों से कहा है कि छठ पूजा के लिये सभी कुंडों और घाटों पर पर्याप्त साफ-सफाई और रोशनी आदि की  व्यवस्था की जाए। तालाब के घाटों पर  सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएं।

भोजपुरी एकता मंच के अध्यक्ष कुंवर प्रसाद ने बताया कि साढे़ तीन लाख से अधिक लोग घाटों पर छठ पूजा करते हैं। छठ पर्व 31 अक्टूबर से शुरू होकर 3  नवम्बर तक जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 2 नवम्बर को छठ  पूजा होगी।

व्यवस्था संबंधी बैठक में आयुक्त नगर निगम विजय दत्ता, भोजपुरी एकता मंच के लक्ष्मण सिंह, गंगा जी, रविन्द्र सिंह, सी.पी. राय, पी.के. तिवारी, देवेन्द्र  गिरी, मंटू गिरी आदि  मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *