February 3, 2026

रक ने बाइक को मारी टक्कर, एक ही गांव के तीन युवकों की मौत

0
Accident-1-Final.jpg

धमतरी
सोमवार रात धमतरी (Dhamtari) के एनएच-30 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. एक्सीडेंट (Accident) में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक की टक्कर से हुआ है. टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे ही उड़ गए. दो युवकों की मौत मौके पर ही हो गई थी, वहीं एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा. वारदात के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, कुरूद के पास एक दर्दनाक हादसे में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गई है. युवक अंगारा गाव के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि सभी युवक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान कुरूद के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे ही उड़ गए.

दर्दनाक हादसे के बाद आस-पास के लोग इक्टठा होने लगे. पुलिस को सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि संदीप और मनोज साहू नामक के दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक घायल युवक को पुलिस की सहायत से रायपुर लाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया. हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया है.

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से ट्रक चालक मौके से फरार है. फिलहाल, पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है. आस-पास के लोगों से पूछताछ भी पुलिस कर रही है. एएसपी मनीषा ठाकुर रावटे के मुताबिक फरार आरोपी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed