February 3, 2026

किसानों को मत्स्य पालन के लिये दिये 42 लाख मछली बीज

0
25-3.jpeg

 भोपाल

आत्मा परियोजना में छिन्दवाड़ा जिले के 110 किसानों को पारम्परिक कृषि के साथ लाभकारी व्यवसाय के रूप में मत्स्य पालन कर आर्थिक दशा बेहतर बनाने के लिये अब तक 42 लाख मछली बीज वितरित किये गये हैं। इस वर्ष जिले में 344 लाख मत्स्य बीज (स्पान) का उत्पादन किया गया है।

जिले के शासकीय मत्स्य बीज प्रक्षेत्र कुकड़ा जगत, इमलीखेड़ा और कन्हर गांव मत्स्य बीज उत्पादन की दिशा में तेजी से कार्य कर रहे हैं। दो अन्य क्षेत्र बड़गोना और दातला में भी मत्स्य उत्पादन की गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। निजी क्षेत्र में भी मत्स्य पालकों, मछुआ समूहों और मछुआ सहकारी समितियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed