February 2, 2026

भाटापारा के अर्जूनी ग्राम स्थित शराब दुकान मे हुई लाखो की चोरी 

0
chor2

अर्जूनी:   भाटापारा से 12 किमी दुर बलौदाबाजार मेन रोड मे स्थित अर्जूनी ग्राम के देशी शराब दुकान मे रात्रि करिब 2 बजे अज्ञात चोरो ने धावा बोल दिया और देशी शराब दुकान मे लगे लोहे की गेट का चादर मोड़ घुसे दुकान मे और 3 लाख 43 सौ रूपये की नगदी लेकर चंपत हो गए , मामला ग्रामीण थाना पुलिस का है,रात्रि को चोरेा ने अर्जूनी के शराब दुकान मे देशी शराब दुकान को निशाना बनाया , देशी शराब दुकान कर्मचारीयो एवं पुलिस ने बताया कि रात्रि मे चोर यहां चोरी के लिए पहॅुचे और अंग्रजी शराब दुकान मे सो रहे चैकीदार को बाहर से लाॅक कर दिया,और बाहर से ही चोरो ने चैकिदार को बाहर निकलने की कोशिश करने पर जान से मारने और उसकी मोटर सायकिल को जलाने की धमकी दी वही बाजू मे ही देशी शराब दुकान मे लोहे के दरवाजे की चादर को राॅड जैसे हथियार से मोड़ कर अंदर जा घुसे और फिर अंदर के ही दुसरे कमरे के दरवाजे को भी तोड़ा और वहां रखे 3 लाख 43 सौ के नगद रकम को लेकर फरार हो गए,चोरी करते समय शराब दुकान मे लगे सीसीटीव्ही कैमरे मे कैद हो गए जिसमे मुह मे रूमाल बंधा हुआ दिख रहा है जो दरवाजे तोड़ते समय मुह से सरक गया,काले कलर की टीशर्ट एवं लाॅग चड्डा एवं लोफर स्टाइल शूज पहना हुआ है , लेकिन अंदाजा के साथ और भी चोर थे। वही सुबह देशी शराब भट्टी का मैनेजर शराब दुकान पहॅुचा तो चोरी होने की जानकारी मिली जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ,पुलिस ने डाॅग स्काॅट टीम को बुलाकर सर्च कराया वही पुलिस ने बताया कि शराब दुकान के कर्मचारीयो के द्वारा ही आसपास देखने पर पास ही के तालाब के पास 10 हजार का बंडल गिरा मिल जिससे अंदाया लगाया जा रहा है कि चोर चोरी कर इसी रास्ते से होकर भागा है। वही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने की बाद कही एवं पता तलाश जारी होने की जानकारी दी। लेकिन कार्यवाही को पुलिस ने संदिग्ध नजरो से देखने की बात कही। क्यो कि शराब दुकान के द्वारा जो पैसा प्रतिदिन जमा कराया जाता था वो नही कराया गया वही अगर जमा करने वाले अगर पैसा जमा करने नही आए तो पुलिस को इसकी सूचना नही दी गई। वही चैकिदार का ब्यान की मुझे कमरे मे बंद कर दिया गया , सवाल ये है कि अगर चैकिदार को बंद कर दिया गया तो क्या उसके पास मोबाइल नही था जिससे इसकी सूचना पुलिस या उच्च अधिकारी को दे सकते थे। सभी सवालो के जवाबो के बीच पुलिस तप्तीस मे जूटी हुई है,,,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed